दिनांक : 30-Mar-2024 01:41 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

रायपुर : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल में भी उत्सव का माहौल है। मकर संक्रांति से जो उत्सव शुरू हुआ है वो प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन तक रहा। यह बात मुख्यमंत्री ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक में आयोजित महाभोग एवं प्रसादी कार्यक्रम में कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां स्थित माँ महाकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ काली की आरती कर उन्हें लड्डुओं का भोग अर्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डुओं से तौला गया। मुख्यमंत्री ने नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड स्कूल के दृष्टिबाधित बच्चों को महाभोग का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए कल का दिन ऐतिहासिक था। अयोध्या धाम में छत्तीसगढ़ के भांजे प्रभु श्री रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंद...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने ‘पहुना‘ में दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की

रायपुर : मुख्यमंत्री ने ‘पहुना‘ में दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की

Chhattisgarh, India
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय ‘पहुना‘ में भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर उनकी पूजा-अर्चना की। निवास परिसर में जगह-जगह बच्चों ने भगवान श्रीराम को समर्पित आकर्षक रंगोलियां भी बनाई है। इस मौके पर भगवान श्रीराम के बाल रूप की वेशभूषा में 5 वर्षीय बालक तक्षिल त्रिपाठी की मौजूदगी ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम का रूप धारण किए बालक को श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर और लड्डू खिलाकर उनका अपने अधिकारिक निवास में स्वागत किया। गौरतलब है कि अयोध्या में आज भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है और इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुना को दीयों, फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। दीयों से सुसज्जित जगमगाता परिसर राममय हो...
रायपुर : प्रभु श्री राम के आर्शीवाद से ननिहाल में भी आएगी सुख समृद्धि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर : प्रभु श्री राम के आर्शीवाद से ननिहाल में भी आएगी सुख समृद्धि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रदेश समृद्ध और खुशहाल हो। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम चरित मानस अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का पावन दिन स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। पांच सौ वर्षों की तपस्या के बाद यह सुअवसर आया है। हमारे भांचा राम एक टेंट से बाहर निकलकर भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। हम सभी के लिए भी यह खुशी की बात है। श्री साय ने कहा कि आज लोग अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रहे हैं। पूरा प्रदेश राममय है। श्री साय ने कहा कि लव-कुश को समर्पित बैंड की यह धुन अभिभूत कर रही ह...
रायपुर : श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संबोधन

रायपुर : श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संबोधन

Chhattisgarh, India
आज माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण की पावन भूमि पर प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आप सभी को गाड़ा-गाड़ा बधाई और शुभकामनाएं| आज हम सब प्रत्यक्ष रूप से अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बने हैं| हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में यह शुभ कार्यक्रम संपन्न हुआ, उनके साथ सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, वहां की राज्यपाल सुश्री आनंदीबेन पटेल और लाखों संतों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ है। आज हम सबने प्राण प्रतिष्ठा की सम्पूर्ण प्रक्रिया को देखा और भगवान श्रीराम की अलौकिक बाल प्रतिमा के दर्शन भी किए हैं| हमने प्रधानमंत्री जी को भी विस्तार से सुना है| आज हमारे छत्तीसगढ़ का बड़ा सौभाग्य है, छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है, माता कौशल्या की जन्मभूमि है| आज द...
रायपुर : शिवरीनारायण से भगवान राम का पुराना नाता, यहीं श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए

रायपुर : शिवरीनारायण से भगवान राम का पुराना नाता, यहीं श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले से भगवान राम का बहुत करीब से नाता है। यहां प्रभु श्रीराम ने वनवास का अधिक समय बिताया है, मान्यता है यहां प्रभु श्री राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे। यहां एक पेड़ ऐसा है जिसके पत्तों की आकृति दोने के सामान है, माता शबरी ने इसी दोने में राम लक्ष्मण को बेर रख कर खिलाए थे, इस वट वृक्ष का वर्णन सभी युगों में मिलने के कारण इसे अक्षय वट वृक्ष के नाम से जाना जाता है। जांजगीर-चांपा जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण को गुप्त प्रयाग कहा जाता है। यहां तीन नदी, महानदी, शिवनाथ और जोक नदी कर त्रिवेणी संगम है। शिवरीनारायण का नाम माता शबरी और नारायण के अटूट स्नेह के कारण पड़ा और भक्त का नाम नारायण के आगे रखा गया। बड़े मंदिर यानी नर नारायण मंदिर के पुजारी प्रसन्न जीत तिवारी ने बताया कि शिवरीनारायण को छत्तीसगढ़ के जगन्नाथपुरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इसी स्थान पर प्...
रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचे, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचे, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Chhattisgarh, India
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह राजधानी रायपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल, माना विमानतल पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल और पूर्व आरडीए अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने भी केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत किया।...
रायपुर : रामनामियों ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, इसी तिथि पर बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर

रायपुर : रामनामियों ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, इसी तिथि पर बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर

Chhattisgarh, India
150 साल पहले हमारे पूर्वजों ने बता दिया था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा शुक्ल पक्ष एकादशी से त्रयोदशी के बीच होगी। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है। उसकी तिथि हमारे पूर्वजों ने पहले ही बता दी थी। हमारा मेला भी इसी तिथि में भरता है और अद्भुत संयोग है कि श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा इस समय हो रही है। पता नहीं क्या है इस तारीख में जो पंडित बता रहे हैं वही हमारे पूर्वजों ने भी बताई। ये राम ही बताएंगे। यह बात सक्ती जिले के जैजेपुर में चल रहे रामनामी मेला में आये श्री गुलाराम रामनामी ने बताई। गुलाराम और उनके साथी बताते हैं कि पूर्वजों की कही बात पूरा होने से हम लोग बहुत खुश हैं। रामनामी मेले के बारे में बताते हुए खम्हरिया से आये श्री मनहरण रामनामी ने बताया कि हर साल इसी तिथि में मेले का आयोजन होता है। एक साल महानदी के इस...
रायपुर : हमारे किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

रायपुर : हमारे किसान खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Chhattisgarh, India
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम भी समारोह में उपस्थित थे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की उप राष्ट्रपति ने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के लिए यह अमृत काल है। अब कृषि दूध, सब्जी, तिलहन आदि के केवल उत्पादन तक सीमित नही है। उत्पादनों का प्रसंस्करण कर वेल्यू एडिशन के क्षेत्र में बेहतर विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने में हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विकसित भारत के निर्माण का अभियान शुरू किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे द...
इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के 38 वें स्थापना समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय का उद्बोधन

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के 38 वें स्थापना समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय का उद्बोधन

Chhattisgarh, India
श्री जगदीप धनखड़ जी का छत्तीसगढ़ में आगमन हुआ है और आज के इस कार्यक्रम में वे हम सबको आशीर्वाद और मार्गदर्शन देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, छात्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किया है। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न फसलों की 160 से अधिक किस्में विकसित की गई हैं एवं 100 से अधिक उन्नत कृषि तकनीकों का भी विकास किया गया है।...
रायपुर : खेल के माध्यम से खुशी, संस्कृति और दोस्ती का संगम : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : खेल के माध्यम से खुशी, संस्कृति और दोस्ती का संगम : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि एकल अभियान ने देश के आदिवासी क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के जरिए ग्रामीण इलाकों में हुनर को आगे लाने का काम किया। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण हैं और खेलों के माध्यम से खुशी, संस्कृति और दोस्ती का संगम होता है। मुख्यमंत्री श्री साय आज नागपुर के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज स्टेडियम में आयोजित एकल अभियान राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में देशभर से 1200 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास के लिए विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को ध्येय वाक्य मानकर सबके विकास का काम...