बालोद (एजेंसी) | पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को बालोद के हथौद भाठा में चुनावी सभा करेंगे। वे ओडिशा से दोपहर 2 बजे यहां आएंगे। वे 4 लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग व महासमुंद के लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस ने सभा से पहले मोदी पर हमला किया है। सीएम भूपेश बघेल ने मोदी से 20 सवालों के जवाब मांगे हैं।
जानिए क्या हैं बघेल के सवाल
- आपके कार्यकाल में नक्सली समस्या कितनी खत्म हुई?
- विदेशों से कितना कालाधन वापस आया? 15 लाख रुपए खाते में कब आएंगे?
- आप इतना झूठ कैसे बोल लेते हैं?
- किसानों की आय कब और कैसे दोगुनी होगी?
- झीरम की जांच छत्तीसगढ़ सरकार को क्यों नहीं करने दे रहे?
- बहुत हुआ नारी पर वार’ के नारे का क्या हुआ?
- आदिवासियों के इतने खिलाफ क्यों हैं? क्या आप जंगलों को अपने कारोबारी मित्रों के लिए खाली करवाना चाहते हैं?
- देश में कितने स्मार्ट सिटी बन गए?
- 5 साल में गंगा कितनी साफ हुई?
- कितने प्रतिशत गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिले?
- आपके राज में तेल और गैस इतने महंगे कैसे हो गए?
- बच्चों की शिक्षा पर कटौती क्यों?
- आपने खाने वाले कितने लोगों को जेल भेजा?
- नोटबंदी से बेरोजगारी पैदा हुई, कारोबार ठप्प हुए और सैकड़ों लोगों की जानें गईं उसका जिम्मेदार कौन है?
- अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ का लाभ पहुंचाने से आपको कितना फायदा हुआ?
- पिछले 5 साल में आपने कुल कितने लोगों को नौकरियां दीं और कितने रोजगार पैदा किए? शेष|पेज 11
- फसल बीमा योजना किसानों के फायदे के लिए थी या बीमा कंपनियों के?
- देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर क्यों तुले हैं?
- उज्जवला गैस वाले तो सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे, दूसरे लोग भी सिलेंडर क्यों नहीं भरवा पा रहे?
- जीएसटी को इतना जटिल बनाकर लोगों को मुसीबत में क्यों डाला?
बघेल वीडियो दें, 1 करोड़ देंगे
सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा एवं अजजा मोर्चा रामविचार नेताम ने कहा कि खुली चुनौती है कि यदि पीएम मोदी द्वारा 15 लाख रुपए खाते में देने की बात कहता कोई वीडियो बघेल के पास है तो उपलब्ध कराएं। हम कार्यकर्ताओं से 1 करोड़ रुपए इकट्ठे कर उन्हें देंगे।