दिनांक : 24-Apr-2024 03:46 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

लेखक: Priyanka (Media Desk)

"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केन्द्र, अनाधिकृत एजेंटों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

छत्तीसगढ़ में तेजी से खोले जा रहे परिवहन सुविधा केन्द्र, अनाधिकृत एजेंटों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में परिवहन संबंधी सेवाओं को आसान और घर के निकट उपलब्ध कराने के लिए तेजी से परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में अब तक 371 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना हो चुकी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परिवहन संबंधी सेवाओं में विस्तार के लिए राज्यभर में 1000 परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना की घोषणा की है। इन सुविधा के बाद परिवहन संबंधी सुविधाओं के लिए लोगों को अनाधिकृत एजेंटों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, वहीं परिवहन संबंधी सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध हो जाएगी। परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना से एक ओर जहां परिवहन सुविधाओं के लिए लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी, वहीं लोगों को इसके संचालन के जरिए रोजगार भी उपलब्ध होगा। राज्य में परिवहन सुविधा केन्द्रों की स्थापना से करीब 5 हजार युवाओं के रोजगार सृजन की सम्भावना है। इसके तहत परिवहन मंत्र...

रायपुर : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जनवरी को करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री श्री उमेश पटेल करेंगे। युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री...
रायपुर : भारत पर्व में दिख रही छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व पर्यटन स्थलों की झलक

रायपुर : भारत पर्व में दिख रही छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व पर्यटन स्थलों की झलक

Chhattisgarh, India, Tourism
देश की संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी से छह दिवसीय कार्यक्रम श्श्भारत पर्वश्श् का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और खानपान से रूबरू होने का मौका लोगों को मिल रहा है। लाल किले के प्रागंण में 31 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झाकियां भी देखने को मिल रही है। पर्व में विभिन्न राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति व कला की झलक देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ द्वारा भी भारत पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। प्रदेश की कला और संस्कृति के साथ ही स्टालों के माध्यम से राज्य के पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां बने गढ़ कलेवा में स्थानीय व्यंजन की खुशबू भी बिखर रही है। भारत पर्व में आने वा...
गणतंत्र दिवस 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओ को बेरोजगारी भत्ता समेत जन कल्याण हेतु कई बड़ी घोषणाएं की

गणतंत्र दिवस 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओ को बेरोजगारी भत्ता समेत जन कल्याण हेतु कई बड़ी घोषणाएं की

Career, Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे संविधान में लिखी इबारतों को बहुत ही साफ मन और न्याय के अटूट इरादे से समझा जा सकता है। विरासत में हमें न्याय के लिए जो अडिग साहस मिला है, उसी को हमने अपनी सरकार का मूलमंत्र बनाया है। सबसे कमजोर तबकों को सबसे पहले और सबसे ज्यादा तवज्जो देकर न्याय दिलाना हमने अपना प्रथम कर्तव्य माना है। जिसके कारण हम बिना किसी संशय के विगत चार वर्षाें में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा पूरी लगन से कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आगामी वित्तीय वर्ष से बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के उत्तम आयोजन के लिये मुख्यमंत्री आदिवासी पर्व सम्मान निधि के तहत ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण।। मुख्यमंत्री परेड का कर रहे हैं निरीक्षण। मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया मुख्यमंत्री ने कहा ---- हमर भारत के सबले बड़े तिहार, गणतंत्र दिवस के बेरा म हमर सियान मन ल, दाई-दीदी मन ल, भाई-बहिनी- संगवारी अउ नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !! आज हमर संविधान के जय-जयकार करे के दिन हवय। आज जम्मो रहवइया मन, जम्मो मनखे मन के घलोक जय-जयकार करे के दिन हे। काबर के गणतंत्र के बिचार म जम्मो मनखे के अधिकार समाय हवय। इही हमर संविधान के खूबसूरती हे जेखर बर हमर पुरखा मन सहादत दीन अउ अंगरेज मन ल खदेड़ के हमन ल आजादी दिलाइस। ओखर पाछू अइसन संविधान बनाइन जेला खुद ‘हम भारत के लोग’ मन ह, खुद ल अरपित करे हन। याने के हर मनखे के संविधान हे जेखर सेती मतदाता मन के वोट ले सरकार बनथे। अइसन...
गणतंत्र दिवस 2023 : आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

गणतंत्र दिवस 2023 : आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आदिवासी समाज की संस्कृति और पर्वों के संरक्षण के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की संस्कृति एवं पर्वों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार कटिबद्ध रही है। आगामी वित्तीय वर्ष से बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के पर्वों के बेहतर आयोजन के लिये मुख्यमंत्री आदिवासी पर्व सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10 हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके तहत प्रदेश में आदिवासी समाज के मड़ई, दियारी, माटी पूजन, सरहुल, कर्मा त्यौहारों जैसे अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी समाज के संस्कृति और पर्वों के संरक्षण लिए की जा रही पहल का मुख्य उद्देश्य आदिवा...
अखिल भारतीय परिसंघ कान्फ्रेंस: प्रदेश संयोजक अनिल मेश्राम ने कहा, ‘राज्य के अजा/अजजा संगठनो को आंदोलन हेतु जागृत होना ज़रूरी’

अखिल भारतीय परिसंघ कान्फ्रेंस: प्रदेश संयोजक अनिल मेश्राम ने कहा, ‘राज्य के अजा/अजजा संगठनो को आंदोलन हेतु जागृत होना ज़रूरी’

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
अधिकार पाना है तो सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ेगी - डा.उदित राज राजधानी दिल्ली का आंदोलन ही असरकारी होता है - डा.ओम सुधा राज्य के अजा/अजजा संगठनो को आंदोलन हेतु जागृत होना ज़रूरी - अनिल मेश्राम संगठन और सदस्यो मे एकजुटता हेतु कार्य करना होगा - सुरेन्द्र खूंटे अनुसूचित जाति जनजाति संगठनो का अखिल भारतीय परिसंघ छत्तीसगढ़ राज्य की गोल मेज कान्फ्रेंस परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डा.उदित राज के मुख्य आतिथ्य व राष्ट्रीय महासचिव डा.ओम सुधा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। कान्फ्रेंस मे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो के प्रमुख सदस्यगण उपस्थित थे। भारतीय संविधान के शिल्पकार डा.बाबासाहेब आम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन करने के उपरांत डा.उदित राज ने कहा कि राज्यो मे स्थानीय स्तर पर कितना भी लड़ ले लेकिन राष्ट्रीय स्तर की मांगो के लिए केंद्र सरकार को प्रभावित करने दे...
बस्तर : इंद्रावती नदी की सहायक नदियों का उपचार कर जल स्तर बढ़ाएं – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बस्तर : इंद्रावती नदी की सहायक नदियों का उपचार कर जल स्तर बढ़ाएं – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज जगदलपुर में इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बैठक में इंद्रावती नदी की सहायक नदियों का नरवा की तरह उपचार कर जल स्तर को बढ़ाने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा उपचार के पूरे प्रदेश में अच्छे परिणाम आए हैं। इससे उनके जल स्तर में सात सेंटीमीटर से लेकर सात मीटर तक की वृद्धि हुई है। इस काम के लिए राशि की कमी नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में कहा कि इंद्रावती नदी का महत्व बस्तर के लोग अच्छी तरह जानते हैं। इसके किनारों पर बस्तर फल-फूल रहा है। जनसंख्या में वृद्धि, जल जीवन मिशन, खेती के क्षेत्र में बढ़ोतरी तथा उद्यानिकी फसलों के विस्तार के कारण पानी का उपयोग भी बढ़ रहा है। इसके लिए नदी में पर्याप्त पानी रहना जरूरी है। उन्होंने इंद्रावती नदी पर ओड़िशा की ...
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित तीन विभूतियों सुश्री उषा बारले, श्री मंडावी और श्री कंवर को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित तीन विभूतियों सुश्री उषा बारले, श्री मंडावी और श्री कंवर को दी बधाई

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की तीन विभूतियों सुश्री उषा बारले, श्री अजय कुमार मंडावी और श्री डोमर सिंह कंवर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इनके चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। भारत सरकार द्वारा आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा। इनमें दुर्ग की सुश्री उषा बारले कोे पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। सुश्री बारले लंदन एवं न्यूयार्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है। श्री डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय...
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना: हितग्राही को प्रति वर्ष प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक होगी आय

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना: हितग्राही को प्रति वर्ष प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक होगी आय

Chhattisgarh
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ के कुशल क्रियान्वयन के संबंध में विगत दिवस वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत की अध्यक्ष्ता में  वनमंडल बिलासपुर तथा अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन हुआ। गौरतलब है कि कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से हाल ही में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना को वित्तीय वर्ष 2023-24 से लागू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना‘ में भाग लेने हेतु इच्छुक कृषक अथवा संस्था अपने क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर आगामी वर्ष में रोपण हेतु आवश्यक पौधों की जानकारी सहमति पत्र के साथ दे सकते हैं। इस योजना में कृषकों के निजी भूमि में प्रतिवर्ष 36 हजार एकड़ के मान से पांच वर्षों में एक लाख 80 हजार एकड़...