दिनांक : 20-Apr-2024 09:26 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

लेखक: Priyanka (Media Desk)

"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
रायपुर : चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल

रायपुर : चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल

Chhattisgarh
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज रायपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल हुए। समारोह में चिकित्सा महाविद्यालय में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने चिकित्सा आचार संहिता की शपथ ली। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक चंद्राकर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त, चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया एवं अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस.बी.एस. नेताम भी व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल हुए। चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त ने विद्यार्थियों को चरक आचार संहिता की शपथ दिलाई। उनके द्वारा कहे गये शब्दों को 180 नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपना दाहिना हाथ उठाकर दोहराया। समारोह में विद्यार्थियों ने ‘हम तुम्हारे साथ हैं...’ और ‘वी आर द डॉक्टर, वी आर ऑल...
नरेन्द्र नाथ को स्वामी विवेकानंद बनाने में सबसे बड़ा योगदान रायपुर और छत्तीसगढ़ का : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नरेन्द्र नाथ को स्वामी विवेकानंद बनाने में सबसे बड़ा योगदान रायपुर और छत्तीसगढ़ का : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए उनसे जुड़े रायपुर के प्राचीन डे भवन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ के जीर्णाेंद्धार कार्याें का शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए उनसे जुड़े रायपुर के प्राचीन डे भवन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्मारक ’डे-भवन’ के जीर्णाेंद्धार कार्याें का शिलान्यास करने के...
धमतरी : मुख्यमंत्री ने किया 72 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

धमतरी : मुख्यमंत्री ने किया 72 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सिहावा में आज आयोजित कार्यक्रम में 72 करोड़ 56 लाख 20 हजार रुपए के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 16 करोड़ 54 लाख 29 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 56 करोड़ 01 लाख 91 हजार रुपए के 69 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग धमतरी के 03 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर पंचायत भैंसमुंडी मगरलोड एवं वन विभाग के 01-01 कार्य,नगर पंचायत नगरी के 26 कार्य, नगर पंचायत नगरी एवं कृषि उपज मंडी नगरी के 02-02 कार्य तथा स्वास्थ्य विभाग के 01 कार्य लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 69 विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी गई, इनमें लोकनिर्माण विभाग के 02 कार्य, गृहनिर्माण मंडल धमतरी के 06 कार्य, जलसंसाधन संभाग धमतरी के 08 कार्य, छत्तीसगढ़ व...
राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’

राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए चार प्रतियोगिताओं में ‘ए ग्रेड’ प्राप्त किया। राजस्थान के रोहट, पाली में 4 से 10 जनवरी तक आयोजित हुई राष्ट्रीय जम्बूरी का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी पूरी जम्बूरी में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। छत्तीसगढ़ लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े साइंस प्रोजेक्ट के प्रति भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। छत्तीसगढ़ कॉन्टिजेंट ने दो संयुक्त प्रतियोगिता राज्य प्रदर्शनी एवं एथनिक शो में ‘‘ए ग्रेड‘‘ प्राप्त किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया गया था। इसी तरह स्काउट विंग ने मार्चपास्ट तथा गाइड विंग ने फिजिकल डिस्प्ले में ‘‘ए ग्रेड‘‘ प्राप्त किया। इसके साथ ही संयुक्त प्रतियोगिताओं में ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, कलर पार्टी...
रायपुर : कच्चा घर था तो बेटियों की शादी में दिक्कत आ रही थी, मकान बन गया तो हाथ भी पीले हो गये

रायपुर : कच्चा घर था तो बेटियों की शादी में दिक्कत आ रही थी, मकान बन गया तो हाथ भी पीले हो गये

Vishesh Lekh
टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म में टायलेट के नहीं होने की वजह से एक परिवार की खुशियां बिखरने के कगार पर आ गई थीं लेकिन जब टायलेट बन गया तो घर बिखरने से बच गया। सरकारी योजनाओं के तहत जिन्हें मकान बनाने में सहायता दी गई, सबकी ऐसी ही कुछ न कुछ कहानियां हैं और सभी कहानियों का अंत बहुत सुखद है। कच्ची झोपड़ियों में उनके सपने भी सिसक रहे थे। आवास बन गया तो सपने भी पूरे हो गये। भिलाई की कुरूद बस्ती के वार्ड क्रमांक 16 में कतार से पीएम आवास के घर नजर आते हैं। सारे घर हाल-फिलहाल में तैयार हुए हैं। द्रौपदी साहू का किस्सा लें। उनकी चार बेटियां थीं, कच्चा घर था। रिश्ता बनता था लेकिन जब लड़के वाले घर की स्थिति देखते थे तो पीछे हट जाते थे। जब ऐसा ही हुआ तो निर्णय लिया कि पीएम आवास के लिए सरकार सहायता दे रही है यह बन जाएगा तो ही रिश्ते के लिए आगे बात करेंगे। घर बन गया और शादी भी तय हो गई। दामाद कैसा मिला ह...
राज्य का पहला मिलेट्स कैफे स्वाद, स्वास्थ्य  और सशक्तिकरण का बना मिसाल

राज्य का पहला मिलेट्स कैफे स्वाद, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का बना मिसाल

Chhattisgarh, Raipur
राज्य का पहला मिलेट्स कैफे रायगढ़ में अपनी सफलता के जलवे बिखेर रहा है। इसे खुले महज 8 महीने हुए हैं लेकिन यहां की मासिक आमदनी 3 लाख रूपये को पार कर गयी है। आलम ये है कि यहां वीकेंड पर बैठने को बमुश्किल जगह मिलती है। रायगढ़ के तत्कालीन कलेक्टर श्री भीम सिंह ने मिलेट्स को बढ़ावा देने मई 2022 में इस कैफे की शुरूआत की गयी। कैफ़े का मुख्य उद्देश्य मिल्लेट्स को बढ़ावा देने और विभिन्न मिल्लेट्स का उपयोग करके मुख्यधारा और पारंपरिक दोनों प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन करने के लिए था। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा में सभी विधायकों को मिलेट्स से बने व्यंजन का भोज दिया था। छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला ऐसा राज्य है जो समर्थन मूल्य पर मिलेट्स की खरीदी कर रहा है। श्रीमती रोहिणी पटनायक, जो टडज्ञब् और कैफे के संचालन की प्रमुख हैं, कहती हैं, “हम स्वस्थ भोज...
विशेष लेख: समझदार पालक बनें – सशक्त भविष्य गढ़ें : रीनू ठाकुर

विशेष लेख: समझदार पालक बनें – सशक्त भविष्य गढ़ें : रीनू ठाकुर

Vishesh Lekh
तेजी से बदलते सामाजिक परिदृश्य में पालक भी अपने बच्चों के समुचित विकास के लिए हर कदम उठाने को तैयार रहते हैं, लेकिन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशिष्ट सोच अपनाने की भी जरूरत पालकों को है। इसके लिए पालकों को बच्चों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, समझदारी से बच्चों से साथ संव्यवहार और सजगतापूर्वक उनका सहभागी बनने की जरूरत है। आजकल की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक व योजनाबद्ध तरीके से पालकों को बच्चों के प्रति जागरूक बनाने के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था का समावेश नहीं है। कई बार पालकों के असंतुलित व्यवहार से बच्चों के विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे अनजाने में भी बच्चों के अधिकारों का हनन हो जाता है। सही देखरेख के अभाव में बच्चों के शोषण और अधिकारों से वंचित रह जाने की प्रबल संभावना रहती है। पालक सावधानी व समझदारी से अपने बच्चे का भविष्य संवार सकते हैं। बच्चे कल के भविष्य होते ...
शपथ लेने के बाद मैंने जो पहला काम किया, वह था किसानों की ऋण माफी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शपथ लेने के बाद मैंने जो पहला काम किया, वह था किसानों की ऋण माफी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलरगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मैंने, जो पहला काम किया था, वह था किसानों की ऋण माफी। उन्होंने कहा कि शपथ के लेने के बाद वह सीधे मंत्रालय गए और राज्य के लगभग 19 लाख किसानों पर बकाया साढ़े नौ हजार करोड़ रूपए की ऋण माफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की आय और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए बीते चार सालों में आजीविका के विविध साधन सृजित किए गए हैं। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक जैसी अभिनव योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजनाएं लो...
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ जैसे कई सूक्त वाक्य युवाओं को नई ऊर्जा से भर देते हैं। उन्तालीस वर्ष की कम उम्र में स्वामी जी जो विचारों की अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं, वे पीढ़ियों तक हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता। र...
आम जनता से किया वादा पूरा कर रही है, राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आम जनता से किया वादा पूरा कर रही है, राज्य सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा पहंुचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीणों  से सीधे चर्चा कर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आम जनता से जो वायदा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। मैं आपसे मिलने और आपका हालचाल जानने खिसोरा आया हूं। उन्होंने कहा कि धमतरी धान व अनाज का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला जिला है। यहां सबसे ज्यादा राइस मिल है। मुख्यमंत्री ने किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले हमने किसानों की ऋण माफी की। छत्तीसगढ़ सबसे पहला राज्य है जहां किसानों को समर्थन मूल्य और इनपुट सब्सिडी मिलाकर धान की प्रति क्विंटल 2500 कीमत मिल रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक राजीव गांधी ...