मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. तिवारी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।